Breaking News

नई दिल्ली@ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की सफाई

Share

प्रधानमंत्री को आतंकवादी नहीं कहा
नई दिल्ली,21 अप्रैल 2026 ।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को कभी आतंकवादी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उनका आशय यह था कि प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक ताने-बाने को डरा-धमका रहे हैं। खरगे ने चेन्नई में केसी वेणुगोपाल के साथ पत्रकार वार्ता में आईएडीएमके और भाजपा गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया था। लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे इस टिप्पणी के संदर्भ में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री लोगों और राजनीतिक दलों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। इसके बाद खरगे ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवादी हैं। उनका आशय था कि प्रधानमंत्री अपनी शक्ति और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी दलों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह विवादित बयान एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन पर हमला करते हुए दिया था। उन्होंने कहा था कि ए आई ए डीएमके,जो अन्नादुरई की तस्वीर लगाती है,वह मोदी के साथ कैसे जा सकती है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने अपने बयान को लेकर सफाई दी और कहा कि उनका आशय लोकतंत्र को कमजोर करने वाली राजनीति की ओर इशारा करना था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु में चुनाव प्रचार थमा

Share ,23 अप्रैल को मतदाननई दिल्ली,21 अप्रैल 2026 । पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में गुरुवार …

Leave a Reply