Breaking News

बालोतरा@ पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित

Share


सीडीयू-वीडीयू से कर्मचारियों को बाहर निकाला,मोदी इसी यूनिट का करने वाले थे उद्घाटन
बालोतरा,20 अप्रैल 2026
। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की कू्रड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया था। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसी यूनिट का उद्घाटन करने वाले थे। आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में कू्रड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जूली बोले- यह सरकार की लापरवाही का परिणाम
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। घटना की पूरी जांच होनी चाहिए। बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। कांग्रेस द्वारा बनाई गई इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी यहां आ रहे हैं, और उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
जिस यूनिट का पीएम मोदी उद्घाटन करते, उसी में लगी आग
रिफाइनरी की कू्रड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी। यूनिट में तैनात इंजीनियर्स ने बताया कि सीडीयू-वीडीयू यूनिट का ही मंगलवार को पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले थे,उसी में आग लगी है। रिफाइनरी में करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। दावा किया जा रहा है कि दो घंटे बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। यहां करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड से एक साथ यूनिट पर पानी डाला गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

Share कहा… ‘क्या मोदी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं?’नई दिल्ली ,20 अप्रैल 2026 । …

Leave a Reply