Breaking News

नई दिल्ली@केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9 वीं-12 वीं के लिए जारी किया नया पाठ्यक्रम

Share


नई दिल्ली,16 अप्रैल 2026 । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक का नया सिलेबस जारी कर दिया है। बोर्ड ने यह कदम छात्रों के समग्र विकास और रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर समझ आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। जहां कक्षा 11वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम पहले ही उपलब्ध करा दिया गया था, वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं का विस्तृत सिलेबस 2 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों और छात्रों को निर्देश दिया है कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर अपनी तैयारी शुरू करें। सीबीएसई द्वारा लागू किया गया यह नया सिलेबस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिद्धांतों पर आधारित है। इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन के तरीकों में भी परिवर्तन के संकेत दिए हैं, जिसमें रटने वाले सवालों के बजाय तार्किक और व्यावहारिक ज्ञान को परखने वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है। बोर्ड का मानना है कि नया सिलेबस छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से अधिक सशक्त बनाएगा। नए विषयों और अध्यायों को इस तरह से शामिल किया गया है कि छात्र विषयों की गहराई को समझ सकें। साथ ही, शिक्षकों को भी शिक्षण पद्धतियों में बदलाव करने और ‘लर्निंग बाय डूइंग’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है।
कैसे करें डाउनलोड?
सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सरल रखा है। आधिकारिक पोर्टल पर ‘ष्टह्वह्म्ह्म्द्बष्ह्वद्यह्वद्व’ टैब के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। छात्र अपनी कक्षा और विषय का चयन कर इसे सहेज सकते हैं।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply