पेट फटे मिले,शरीर पर थे जख्म,पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका जताई
बिलासपुर,10 अप्रैल 2026। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरी में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ बकरियों के पेट फटे हुए मिले,जबकि अन्य के शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। तखतपुर टीआई विवेक पांडेय का कहना है कि बकरा-बकरियों की मौत किसी वन्यजीव के हमले से हुई होगी, क्योंकि जख्म वाली जगह पर पंजे और नाखून के निशान मिले हैं।। इधर, बकरा-बकरियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पशु चिकित्सक ने गहरे जख्म को देखकर आशंका जताई है कि यह लकड़बग्घे की करतूत भी हो सकती है। हालांकि,अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी वन्यजीव का हमला था या मौत की कोई और वजह है। पशुपालक प्रेमलाल बिरको के लिए ये बकरियां उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur