रायगढ़,06 अप्रैल 2026। जिले में महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। कोतरारोड थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला ग्राहक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पीडि़ता (37) ने 5 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 11ः30 बजे वह अपने पति के साथ सामान खरीदने मेन रोड स्थित दुकान पर गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथियों ने महिला को जबरन दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसके पति के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur