मोदी बोले…कांग्रेस चाहती है खाड़ी देश भारत को दुश्मन समझें,उन्हें नाराज करने वाले बयान दे रही
नई दिल्ली,04 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में जनसभा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशियाई देश भारत को अपना दुश्मन समझें। हम यहां कोई ऐसी गलती कर दें, कोई ऐसा बयान दे दें जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों पर मुसीबत आ जाए, इसलिए कांग्रेस खाड़ी देशों को नाराज करने वाले बयान दे रही है। कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और कांग्रेस को मोदी को गालियां देने का मौका मिले। मैं कांग्रेस,यूडीएफ,एलडीएफ के लोगों से कहना चाहता हूं कि राजनीति अपनी जगह पर है, चुनाव आते जाते रहेंगे लेकिन केरलम के लाखों भाई-बहन वहां हैं उनकी सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है। मोदी ने कहा…इस बार के चुनाव में केरलम में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार जाएगी और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार आएगी। मैं पहले भी केरलम आया हूं, लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ अलग है। केरल एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। इस बार सत्ता परिवर्तन होगा।
मोदी बोले…केरलम को बहुत फायदा,मेरा नुकसाान
पीएम मोदी ने कहा…इस चुनाव में केरलम को कुछ फ़ायदा होने की संभावना है। लेकिन मेरे लिए पर्सनली,बहुत बड़ा नुकसान होगा। आप सोच रहे होंगे कि जब मोदी को नुकसान हो रहा है तो केरलम को कैसे फायदा हो सकता है? मतल अनूप,जो यहां चुनाव लड़ रहे हैं,पिछले पांच सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने पूरे देश में घूमकर जानकारी और जानकारी इकट्ठा की है। एक तरह से,वह मेरे पक्के साथी रहे हैं और ऐसे काम के लिए मेरे दाहिने हाथ की तरह बन गए हैं।
पीएम बोले…राज्य में डबल इंजन
की सरकार से सभी रुकावटें दूर होगीं
पीएम ने कहा कि यहां सबरीमाला रेलवे प्रोजेक्ट इस इलाके में नई संभावनाएं खोल सकता है। यह सबरीमाला से सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाएगा,लोकल बिजनेस को नई रफ्तार देगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। जब बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार सत्ता में आएगी,तो ऐसी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी,यह मोदी की गारंटी है।
पीएम बोले…केरल में युवा रोजगार के लिए परेशान
आज केरलम में युवाओं का पलायन सबसे बड़ी चिंता है। यहां रोजगार के लिए इंडस्ट्री लगाने की जरूरत है। यहां सर्विस सेक्टर बने,स्टार्टअप को जगह मिले, सही वेल्यू मिले। लेकिन यहां सबसे बड़ी दीवार करप्शन और कम्युनिलज्म है। जब ये दीवार टूटेगी तभी केरलम का विकास होगा। इसके लिए एलडीएल और यूडीएल को हराना होगा।
मोदी बोले…केरल को भगवान
ने बहुत संभावनाएं दी…
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे केरल को भगवान ने बहुत सारी संभावनाएं और संसाधन दिए हैं। यहां समुद्र में ब्लू इकॉनमी में मौके हैं, और टूरिज्म के क्षेत्र में बहुत सारी संभावनाएं हैं, फिर भी केरल विकास की दौड़ में दूसरे राज्यों से पीछे है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur