Breaking News

रायपुर@सरेंडर के बाद अब जेल से मुख्यधारा… जेल में बंद माओवादियों का होगा पुनर्वास,डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताई नक्सल उन्मूलन की नई रणनीति

Share


रायपुर, 03 अप्रैल 2026। नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में राज्य सरकार अब एक नई रणनीति पर काम कर रही है। सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास के बाद अब साय सरकार जेलों में बंद माओवादियों को मुख्यधारा में लाने की योजना तैयार कर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में 500 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, जबकि करीब 3 हजार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर पुनर्वास का रास्ता चुना। इसके अलावा लगभग 2 हजार नक्सलियों की गिरफ्तारी भी हुई है। अब सरकार का फोकस उन कैद माओवादियों पर है, जो छोटे-छोटे मामलों में जेल में बंद हैं। सरकार ऐसे नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने और पुनर्वास देने की योजना बना रही है, ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य की पुनर्वास नीति केवल कागजी नहीं है, बल्कि इसे जमीन पर उतारा जा रहा है। डिप्टी सीएम ने बताया कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के जरिए भी समाज से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। सरकार का मानना है कि जब जंगलों से नक्सलियों का पुनर्वास संभव है, तो जेलों से भी यह प्रक्रिया सफल हो सकती है।
अमित शाह के चुनावी दौरे के दौरान साथ-साथ
रहेंगे विजय शर्मा,बंगाल के लिए मिली जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आगाज चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में उतरकर जनता को अपने पक्ष में रिझाने की पूरी पूरजोर ताकत लगा रही है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष में बैठी टीएमसी फिर से सरकार बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो दूसरी ओर भाजपा भी यहां पर सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को प. बंगाल चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि यहां पर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसका प्रमुख डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बनाया गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply