Breaking News

नई दिल्ली@मालदा कांड की साजिश का पर्दाफाश AIMIM और ISF नेताओं कीगिरफ्तारी से गरमाई बंगाल की सियासत

Share

नई दिल्ली,03 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था और न्यायिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मालदा के कालियाचक इलाके में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के दौरान तैनात सात न्यायिक अधिकारियों को उग्र भीड़ ने घेर लिया और लगभग 9 घंटों तक बंधक बनाए रखा। बुधवार को हुई इस घटना के दौरान भीड़ ने न केवल अधिकारियों का रास्ता रोका,बल्कि पथराव और हिंसा भी की। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि देर रात भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद ही इन अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस घटना ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है, जिसमें कई कट्टरपंथी और क्षेत्रीय दलों के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस्लाम को इस पूरे घटनाक्रम का ‘मुख्य साजिशकर्ता’ करार दिया है। उन्हें बागडोगरा एयरपोर्ट से उस समय हिरासत में लिया गया जब वे राज्य से बाहर भागने की फिराक में थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि मोफक्करुल इस्लाम ने ही भीड़ को संगठित किया और उन्हें न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ उकसाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अब उनके कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है ताकि इस संगठित विरोध के पीछे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

Share कहा… ‘क्या मोदी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं?’नई दिल्ली ,20 अप्रैल 2026 । …

Leave a Reply