Breaking News

नई दिल्ली@आई-पैक के ठिकानों पर ईडी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, बंगाल कोयला घोटाले की आंच में झुलसे चुनावी रणनीतिकार!

Share

नई दिल्ली,02 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी आई-पैक के दिल्ली,बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित विभिन्न परिसरों पर एक साथ छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस व्यापक तलाशी अभियान का सीधा संबंध पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला घोटाले से बताया जा रहा है। जांच एजेंसी उन वित्तीय कडि़यों को जोड़ने की कोशिश कर रही है, जो राजनीतिक रणनीतियों और अवैध धन के प्रवाह के बीच संदिग्ध रूप से मौजूद हो सकती हैं। एक साथ तीन बड़े शहरों में हुई इस कार्रवाई ने न केवल कॉरपोरेट जगत बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। इस छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने विशेष रूप से बेंगलुरु में ऋषिराज सिंह के ठिकानों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। ऋषिराज सिंह आई-पैक के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं। जांच एजेंसी उनके आवास और कार्यालय से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज़ जुटाने की प्रक्रिया में है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यह तलाशी अभियान उस व्यापक जांच का हिस्सा है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply