Breaking News

नई दिल्ली@अशोक खरात के मोबाइल ने खोली 45 नेताओं की पोल,नासिक से मुंबई तक मचा हड़कंप

Share

नई दिल्ली,01 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के नासिक में ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात के यौन शोषण मामले की जांच जैसे-जैसे गहरा रही है,राज्य की राजनीति में भूचाल आता दिख रहा है। विशेष जांच दल को फॉरेंसिक टीम से प्राप्त मोबाइल क्लोन डेटा की विस्तृत रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के लगभग 40 से 45 कद्दावर राजनीतिक नेता खरात के नियमित और सीधे संपर्क में थे। इन डिजिटल सबूतों ने स्पष्ट कर दिया है कि खरात का रसूख केवल धार्मिक प्रवचनों तक सीमित नहीं था, बल्कि सत्ता की सीढि़यों तक उसकी गहरी पैठ थी। इस खुलासे के बाद कई बड़े नामों के चेहरे बेनकाब होने का डर सताने लगा है। जांच के दौरान पुलिस को डिजिटल साक्ष्यों के माध्यम से पता चला है कि अशोक खरात बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रहा था। उसने अपने मोबाइल में कई प्रभावशाली राजनेताओं और रसूखदार व्यक्तियों के नंबर असली नाम के बजाय ‘कोडवर्ड’ में सेव कर रखे थे। एसआईटी की तकनीकी टीम अब इन गुप्त कोड्स को डिकोड करने की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया में जुटी है ताकि संबंधित व्यक्तियों की सटीक पहचान की जा सके। सूत्रों की मानें तो इन नंबरों के पीछे सत्ताधारी और विपक्षी,दोनों ही गुटों के दिग्गज शामिल हो सकते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply