लखनऊ,31 मार्च 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस समय अमेरिका-इजराइल और ईरान देशों के युद्ध के बीच केंद्र सरकार देशभर में एलपीजी-पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनश्चित करें। वस्तुओं की कीमतों पर भारी वृद्धि से ‘गरीबी में आटा गीला होने’से उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। इसके समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि खाड़ी युद्ध की वजह से भारत में रसोई गैस, पेट्रोल और पेट्रोलियम पदार्थों आदि के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण सभी प्रकार की वस्तुओं की कीमतों पर भारी वृद्धि हुई है। गरीब और मेहनतकश समाज के लोग जो पहले से ही संघर्ष कर रहे है इसकी वजह से ‘गरीबी में आटा गीला होने’ से उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। इसके समाधान के लिए सरकार को लगातार प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि देश की जनता को नोटबंदी और कोरोना महामारी जैसा संकट के एक और अभूतपूर्व दौर से गुजरना न पड़े। संगठन की इस बैठक में बसपा प्रमुखा ने निर्देशों और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का आकलन किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur