Breaking News

देहरादून@ पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर चिंता

Share


सुरक्षा कानून बनाने की पहल
देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रेस वार्ता
देहरादून,29 मार्च 2026।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, उत्तराखंड द्वारा रविवार को देहरादून प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों एवं उत्पीड़न के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण हो गया है। सत्य को उजागर करने वाले पत्रकारों को लगातार दबाव, धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल पत्रकारों का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके परिवारों और लोकतंत्र की सुरक्षा से भी जुड़ा विषय है।
इस दौरान समिति ने उत्तराखंड में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी एवं व्यवहारिक कानून लाने की दिशा में कार्य प्रारंभ करने की जानकारी दी। बताया गया कि राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप एक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र सार्वजनिक किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में उत्तराखंड प्रदेश की पहली कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें राज आलानी को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकमल को प्रदेश महासचिव (संगठन), उमेद सिंह बिष्ट को प्रदेश महासचिव तथा कुलदीप कुमार, नवीन चंद्रा, सुनील राज एवं पारुल कटियार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। वहीं राज्य सदस्य के रूप में शबनम खान, अब्दुल रजीक और कमल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुपम खत्री ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा समाज में सत्य और पारदर्शिता भी प्रभावित होगी।
उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और पत्रकारों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रतिस्पर्धा में उतरना नहीं, बल्कि सभी पत्रकार संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करना है।
अंत में समिति ने प्रदेश के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पहल में सहयोग करने का आह्वान किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply