Breaking News

बलरामपुर@ भ्रामक खबरों पर सख्ती

Share


बलरामपुर में मीडिया मॉनिटरिंग दल का गठन
बलरामपुर,30 मार्च 2026(घटती-घटना)।
पश्चिम एशिया में उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के बीच आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले में मीडिया मॉनिटरिंग दल का गठन किया गया है। यह दल प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों की लगातार निगरानी करेगा। विशेष रूप से एलपीजी,पेट्रोल,डीजल,उर्वरक और अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखते हुए आम नागरिकों तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाई जाएगी। मॉनिटरिंग दल के नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला जनसंपर्क अधिकारी देविका मरावी को भी इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सामने आने पर तत्काल उसकी तथ्य जांच कर सही जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अफवाहों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply