- कछार,बोडार और रामगढ़ में लगाई जन चौपाल
- दौरे की मुख्य झलकियाँ
- जन चौपाल से सीधा जुड़ाव कछार, माधौरा,बोडार और रामगढ़ में आयोजित जन चौपालों में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए,यहाँ तिवारी ने उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के लिए आश्वस्त किया।
- रणनीतिक बैठकें
- सोनहत- विकासखण्ड के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
- नीतियों का प्रचार
- किसान कांग्रेस की नीतियों और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
कोरिया 29 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी रविवार को कोरिया जिले के विस्तृत प्रवास पर रहे, उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ की, तिवारी ने रामगढ़ में माता गंगीरानी और सोनहत में मां महामाया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व किसानों की समृद्धि की कामना की,इस दौरान उन्होंने सोनहत विकासखण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर संगठन में नई जान फूँकने का काम किया। तिवारी ने कछार,माधौरा,बोडार और रामगढ़ जैसे प्रमुख ग्रामों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों और किसानों से सीधा संवाद किया।
कार्यकर्ताओं को किया ‘रिचार्ज’
संगठन की मजबूती पर दिया जोर दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना था,विमलेश तिवारी ने ब्लॉक और ग्राम स्तर के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कीं,उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी लक्ष्यों के लिए रिचार्ज किया और कहा कि किसान कांग्रेस का हर सिपाही किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए तैयार रहे।
कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत
विमलेश तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष-कछार से लेकर रामगढ़ तक के साथियों में जो उत्साह दिखा है,वह इस बात का प्रतीक है कि संगठन अब और भी मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
विमलेश तिवारी के इस दौरे से स्थानीय स्तर पर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। कछार और रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में हुई बैठकों के बाद कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस प्रवास से संगठन पहले से अधिक सशक्त और ऊर्जावान होकर उभरेगा,कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पूनम तिग्गा,जिला महामंत्री अनित दुबे जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस कृष्ण कुमार राजवाड़े,अविनाश पाठक प्रेम सागर तिवारी,राजबहादुर राजवाड़े,बाबूलाल राजवाड़े,दिल कुमार सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur