Breaking News

नई दिल्ली@ प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बातचीत,पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

Share

नई दिल्ली,28 मार्च 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत कर पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मुताबिक बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ऐसे हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई। मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई,ताकि वैश्विक व्यापार और आपूर्ति शृंखला बाधित न हो। प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए क्राउन प्रिंस के निरंतर सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply