Breaking News

नई दिल्ली@ राजनाथ सिंह की अगुवाई में आईजीओएम की बैठक पश्चिम एशिया संकट के असर की समीक्षा…

Share


नई दिल्ली,28 मार्च 2026 ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में जारी संकट से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीर साझा कर बताया कि बैठक में ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित जोखिम, आवश्यक वस्तुओं की घरेलू उपलब्धता, महत्वपूर्ण अवसंरचना की मजबूती तथा भारत की आपूर्ति शृंखलाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का आकलन किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मोदी सरकार स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और देशवासियों को किसी भी संभावित प्रभाव से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply