Breaking News

भुवनेश्वर@ओडिशा के नयागढ़ में पर्यटक बस हादसा पांच की मौत

Share

,40 से अधिक घायल
भुवनेश्वर,28 मार्च 2026 ।
ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा दशपल्ला थाना क्षेत्र के टाकेरा के पास हनुमान घाटी में हुआ । मृतकों में बस चालक समेत चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, निजी पर्यटक बस में करीब 60 यात्री सवार थे,जो ब्रह्मपुर से हरिशंकर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान हनुमान घाटी के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस एक बड़े पत्थर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से अधिक लोग बस के नीचे फंस गए। सूचना मिलते ही दशपल्ला और बनिगोछा थाना पुलिस, दमकल कर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे।
बचाव दल ने गैस कटर की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पहले दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लगभग 15 लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है। घायल यात्री सुभ्रांशु नायक ने बताया, ‘चालक ने मोड़ पर बहुत तेज गति से बस घुमाई, जिससे बस पलट गई। कई यात्रियों को टूटी खिड़कियों से बाहर निकाला गया। ‘


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply