गठबंधन में कांग्रेस को मिलीं 28 सीटें
नई दिल्ली,28 मार्च 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। साथ ही डीएमके के हिस्से की 164 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी हो गया है। डीएमके चीफ ने विधानसभा चुनाव में अपने सहयोगी दलों पर भरोसा जताया है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं। डीएमके ने ऐलान किया है कि 164 सीटों पर वह चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कांग्रेस के हिस्से 28 सीटें आई हैं। खास बात यह भी है कि स्टालिन ने डीएमडीके पर भी भरोसा जताया है कि और उसे 10 सीटें दी हैं। कांग्रेस और डीएमडीके के अलावा डीएमके के अन्य सहयोगियों की बात करें तो वीसीके को 8, सीपीआई और सीपीआई-एम को 5-5 सीटें, जबकि एमडीएमके को 4 सीटें मिली हैं। मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ रखने वाली पार्टी आईयूएमएल और एमएमके को भी 2-2 सीटें दी गई हैं। वहीं एमजेके और एसडीपीआई को 1-1 सीट दी गई हैं। डीएमके ने प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें सबसे ज्यादा चर्चा ओ पनीरसेल्वम की हो रही है। ्रढ्ढ्रष्ठरू्य के कद्दावर नेता रहे पनीरसेल्वम अब डीएमके गठबंधन की ओर से बोडिनायकन्नूर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि सीएम स्टालिन ने पनीरसेल्वम को अपने पाले में लाकर दक्षिण तमिलनाडु के ‘मुकुलथोर’ वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने की कोशिश की है। पनीरसेल्वम का डीएमके में जाना ्रढ्ढ्रष्ठरू्य के लिए चुनौती भी माना जा रहा है।
गौरतलब है कि डीएमकी की लिस्ट में अनुभवी चेहरों को ज्यादा महत्व दिया गया है। अरुप्पुकोट्टई से पार्टी के दिग्गज केकेएसएसआर रामचंद्रन को फिर से उतारा गया है, जबकि कन्याकुमारी सीट से महेश और पलयमकोट्टई से वहाब को टिकट दिया गया है।
तमिलनाडु के बड़े नेता और ्ररूरू्य के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को डीएमके पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तमिलनाडु की तुलना में बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यक ज़्यादा सुरक्षित हैं। दिनाकरन ने ष्ठरू्य पर एक झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। तंजावुर में हृष्ठ्र द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिनाकरन ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे असुरक्षित हैं और छात्रों के बीच नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ रहा है। पढि़ए पूरी खबर…
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur