Breaking News

नई दिल्ली@देश में एलपीजी प्रॉडक्शन 40′ बढ़ा,देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा : केंद्र सरकार

Share



नई दिल्ली,27 मार्च 2026। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश की सभी रिफाइनरी 100 फीसदी कैपेसिटी से ऑपरेट कर रही हैं। देश में एलपीजी प्रोडक्शन 40′ बढ़ा है। देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। 14 मार्च से अबतक 30 हजार कॉमर्शियल एलपीजी दी जा चुकी है। रेस्टोरेंट,ढाबों को तवज्जो दी गई है। प्रेस ब्रीफिंग में पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि हमारा 90′ एलपीजी होर्मुज से आ रहा था। लगभग 30 हजार सिलेंडर माइग्रेंट लेबर को दिए गए हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कू्रड, पेट्रोल-डीजल मौजूद है। एलपीजी की सप्लाई हो रही है। अफवाहों के चलते पेट्रोल पंप पर भीड़ है। इधर, केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी का गठन किया है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्य मंत्री शामिल हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत की कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कू्रड के साथ-साथ अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply