नई दिल्ली,27 मार्च 2026। लोकसभा ने शुक्रवार को तीन महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयकों पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इन विधेयकों में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्रशासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल हैं। अब जेपीसी अपनी रिपोर्ट 2026 के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक पेश करेगी। सरकार ने कहा है कि इन अहम विधेयकों पर गहन विचार-विमर्श के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। विपक्ष भी इन पर विस्तृत चर्चा की मांग करता रहा है। राज्यसभा सचिव पीसी मोदी ने सदन में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें राज्यसभा से अनुरोध किया गया है कि जेपीसी की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा बढ़ा दी जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur