कोलकाता,27 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में रसोई गैस (एलपीजी) को बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए, खासकर चुनाव के दौरान आम लोगों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विमान द्वारा कोलकाता से अंडाल के लिए रवाना हुईं। रवाना होने से पहले उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में आशंका जताई कि चुनाव के माहौल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर राज्य में उत्पादित गैस को बाहर भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोल है, गैस भी है। लेकिन हम नहीं चाहते कि अधिकारियों को बदलकर हल्दिया में उत्पादित गैस बाहर भेजी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव ड्यूटी के लिए बड़ी संख्या में बाहरी कर्मी और जवान राज्य में आएंगे, ऐसे में स्थानीय लोगों को गैस की कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में केरोसिन की आपूर्ति बढ़ाई गई है ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को राहत मिल सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur