Breaking News

नई दिल्ली@पीएम मोदी बोले…सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें

Share


पश्चिम एशिया संकट : पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की

नई दिल्ली,27 मार्च । पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया के हालात को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में राज्यों से उनकी तैयारियों और योजनाओं की जानकारी ली। यह पहली बार है जब इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। इससे पहले संसद के मंच से पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट के हालातों की तुलना 6 साल पहले आई कोरोना महामारी से की थी। तब उन्होंने कहा था कि जिस तरह कोविड-19 के दौरान केंद्र और राज्यों ने टीम इंडिया बनकर काम किया था,आज एक बार फिर उसी जज्बे की जरूरत है। गौरतलब है कि मार्च 2020 में पूरी दुनिया की रफ्तार थम गई थी,तब भी पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ लगातार मीटिंग्स का एक जरूरी सिलसिला शुरू किया था। उस समय पहली मीटिंग 20 मार्च 2020 को हुई थी, जिसके ठीक चार दिन बाद देश में तीन हफ्ते का लॉकडाउन लगा था। हालाँकि इस बार सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने देश में लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है।
एग्रीकल्चर में एडवांस प्लानिंग और फर्टिलाइजर पर जोर : सरकार का फोकस एग्रीकल्चर सेक्टर को पूरी तरह सेफ रखने पर भी है। राज्यों को खेती के लिए अभी से एडवांस प्लानिंग करने को कहा गया है। खासकर फर्टिलाइजर के स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
किसानों को संकट के समय किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसके लिए बहुत तेजी से फैसले लेने का सिस्टम बनाया जा रहा है।
जमाखोरों पर होगा कड़ा एक्शन,बार्डर राज्य अलर्ट पर
मीटिंग में जरूरी चीजों की सप्लाई चेन को लेकर सबसे सख्त निर्देश दिए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मार्केट में जरूरी सामान की कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों पर तुरंत और सबसे सख्त एक्शन लिया जाए। बार्डर और तटीय राज्यों को स्पेशल टास्क दिया गया है। वहां शिपिंग और जरूरी सप्लाई के नेटवर्क पर बहुत पैनी नजर रखी जा रही है।
अफवाहों से बचें,मुख्यमंत्रियों ने की फैसलों की तारीफ
ग्लोबल संकट के इस समय में अफवाहों को रोकना बहुत ज्यादा जरूरी है। पीएम मोदी ने सही इन्फार्मेशन पब्लिक तक पहुंचाने पर बहुत जोर दिया है। वहीं मीटिंग में मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के बड़े कदमों की जमकर तारीफ की है। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने से आम जनता को भारी राहत मिली है। एलपीजी आवंटन बढ़ाने के फैसले का भी शानदार स्वागत हुआ है। राज्यों में पेट्रोल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply