Breaking News

पटना@नए बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है,उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा : नितिन नवीन

Share


पटना,26 मार्च 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया है। बिहार अब विकास के अपने इस सफर में इसी उत्सव के वातावरण में आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि एक विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे भी काफी कुछ सीखने का मौका मिला है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply