Breaking News

जम्मू@नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी मंदिर में 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Share

जम्मू,26 मार्च 2026। चैत्र नवरात्रि के दौरान जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस दौरान गुफा मंदिर में 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। 25 मार्च तक 2,69,716 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। सैकड़ों श्रद्धालु ‘जय माता दी’ का जाप करते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर के घुमावदार मार्ग पर दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को 31,815 तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए, जबकि 20 मार्च को 34,805, 21 मार्च को 41,078, 22 मार्च को 43,482, 23 मार्च को 45,478, 24 मार्च को 38,158 और 25 मार्च को 34,900 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण दो बार थोड़े समय के लिए निलंबित किया गया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply