Breaking News

नई दिल्ली@नीतीश कुमार चौथी बार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष,2028 तक रहेगा कार्यकाल

Share


नई दिल्ली,24 मार्च 2026। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर निर्विरोध जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा और वे वर्ष 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे। औपचारिक घोषणा दोपहर 2ः30 बजे की जाएगी, जिसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। निर्वाचन अधिकारी और जदयू के नेता अनिल हेगड़े उन्हें प्रमाण पत्र सौंपेंगे। चूंकि इस पद के लिए केवल नीतीश कुमार ने ही नामांकन किया था, इसलिए चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रह गई। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार का नामांकन 19 मार्च को दिल्ली स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में दाखिल किया गया था। नामांकन पत्र दो सेटों में चुनाव अधिकारी को सौंपा गया था। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा मंगलवार सुबह 11 बजे तक थी, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। गौरतलब है कि जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर यह प्रक्रिया पूरी तरह निर्विरोध रही है, जिससे नीतीश कुमार का पुनः चयन तय हो गया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply