कोरिया,23 मार्च 2026(घटती-घटना)। जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,थाना प्रभारी के कार्यभार संभालते ही इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 21 मार्च 2026 को पीडि़ता के पिता ने सोनहत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुर्गा प्रसाद नामक व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 26/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला कायम किया।
रणनीतिक तरीके से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे और उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई,टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
टीम वर्क बना सफलता की कुंजी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद पासवान और उप निरीक्षक राजाराम राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई,टीम में स.उ.नि हेमपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, राजीव महेश,सोमार साय सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा, महिला टीम में प्रधान आरक्षक लूना सिंह और महिला आरक्षक अन्ना टोप्पो की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
महिला सुरक्षा पर ‘जीरो टॉलरेंस’
थाना प्रभारी विनोद पासवान ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है,ऐसे मामलों में पुलिस बिना समय गंवाए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है,उन्होंने कहा कि क्षेत्र को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाना प्राथमिकता है।
क्षेत्र में बढ़ा भरोसा
सोनहत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur