Breaking News

नई दिल्ली@एलपीजी की सप्लाई अभी चिंता का विषय लेकिन सामान्य हुई सिलेंडर की डिलीवरी

Share


नई दिल्ली,23 मार्च 2026। पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग) सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा कि अब देश में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य हो गई है। पिछले तीन हफ्तों में लगभग 3.5 लाख घरेलू और कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं या चालू किए गए हैं। शर्मा ने कहा कि एलपीजी की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर कोई कमी नहीं है। एलपीजी की घबराहट में की जाने वाली बुकिंग कम हो गई है और डिलीवरी सामान्य है। सुजाता शर्मा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक 1.9 लाख उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा मांग का 50-60 फीसदी हिस्सा घरेलू एलपीजी का है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी उपलब्ध हो वहां से एलपीजी कार्गो ले रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply