Breaking News

बलरामपुर@सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

Share

सामाजिक जागरूकता के साथ युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी
-संवाददाता-
बलरामपुर,21 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर ग्राम पंचायत भवन परिसर ताम्बेश्वरनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समयपालन और टीमवर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रथम दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई,साथ ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया ।सात दिवसीय शिविर में प्रभात फेरियों के माध्यम से विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,नशामुक्ति,वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता लाई गई। साथ ही परियोजना कार्यों के अंतर्गत स्कूल परिसर,तालाब एवं मैदान की साफ-सफाई,प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षण कार्य भी किया गया। स्वयंसेवकों ने ग्राम स्तर पर सर्वे कार्य करते हुए डिजिटल साक्षरता (एआई),स्वच्छता,लिंगानुपात एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जानकारी एकत्रित की। बौद्धिक परिचर्चा में कृषि,मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान प्राथमिक शाला ताम्बेश्वरनगर के बच्चों के लिए पिट्ठ्ठल,चम्मच दौड़ एवं कुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया,जिससे बच्चों में उत्साह से भाग लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply