Breaking News

बिलासपुर@छत्तीसगढ़ में ईद की नमाज के साथ जश्न….

Share


ईदगाह समेत मस्जिदों में हुआ विशेष नमाज,एक-दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद


बिलासपुर,21 मार्च 2026। बिलासपुर में शनिवार को ईद का त्यौहार मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईदगाह सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं, पर्व पर समुदाय के घरों में सेवइयों के साथ पकवान बनाकर दावत दी जा रही है। रमजान के 30 रोजे और चांद दिखने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर,रायगढ़,सरगुजा समेत कई जिलों में सुबह बड़ी तादाद में नमाजि़यों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दिन जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। जिससे जरूरतमंद लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। ईद को भाईचारे,खुशी और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में कठिन रोजे के बाद ईद के दिन नमाजि़यों ने ईद की नमाज अदा की। देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन,पंकज शर्मा और सुबोध हरितवाल समेत कई नेताओं ने उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। रमजान उल मुबारक की 29 वें दिन गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया। जबकि, ज्यादातर लोगों को चांद दिखाई देने और शुक्रवार को ईद होने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। देश भर में कहीं से भी ईद का चांद दिखाई देने की खबरें नहीं आईं। इसलिए एलान किया गया कि ईद का पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा।
अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई…
ईदगाह में सुब्हानिया अंजुमन कमेटी की ओर से दी गई ईद के नमाज की इमामत हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती अब्दुल अज़ीम ने नमाज अदा कर किबला पढ़ाया। उनके साथ हज़रत मौलाना यूसुफ रजा बरकाती और हाफिज मोहम्मद फरीद अशरफी नायब इमाम की हैसियत से ईदगाह में मौजूद रहे। बता दें कि,ईद से हफ्ते भर पहले से ही शहर के बाजार गुलजार रहे। मुस्लिम अकीदतमंदों के घर में सेवइयों का लजीज पकवान त्योहार को और खुशनुमा बना रहा है।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह
ईद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा। नए कपड़े पहनकर बच्चे भी बड़े-बुजुर्गों के साथ ईद की नमाज पढ़ते नजर आए। सभी लोगों ने सामूहिक रूप से देश में शांति,सुकून और भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी।


Share

Check Also

बालोद@ एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश

Share क्षेत्र में मचा हड़कंपबालोद,26 अप्रैल 2026 । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …

Leave a Reply