Breaking News

हल्द्वानी@उत्तराखंड के सीएम साधारण नहीं धुरंधर,धामी ने रक्षा मंत्री को बताया अजातशत्रु

Share


पहाड़ का पानी-जवानी यहीं के काम आनी चाहिए : राजनाथ

हल्द्वानी,21 मार्च 2026। हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी अब यहीं के काम आनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह साधारण नहीं, बल्कि धुरंधर हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है और लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अजातशत्रु बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में नई ऊर्जा आई है। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे,जिन्हें संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री अब पंतनगर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए और फिर यहीं से वह दिल्ली के लिए निकल गए।
आत्मनिर्भर रक्षा, दुनिया में बढ़ा मान
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और जो हथियार पहले विदेशों से मंगाए जाते थे,अब वे देश में ही तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है और आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने सेना, वैज्ञानिकों और देशवासियों पर गर्व जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है और अपने संबोधन का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।
9 वर्षों में तेज विकास, सीमित संसाधनों के बावजूद प्रगति : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में अब दूसरा कार्यकाल चल रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के भी नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में जिस तेजी से प्रदेश ने विकास किया है, वह असाधारण है। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए वह विकास की गति को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की थी कि सीमित संसाधनों और धन की कमी के बावजूद एक छोटा सा राज्य इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा, लेकिन आज उत्तराखंड ने यह कर दिखाया है।
युद्ध नहीं,संवाद और कूटनीति ही समाधान : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने हमेशा अपना पक्ष स्पष्ट रखा है और आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही कहते हैं कि दुनिया की सबसे गंभीर समस्याओं का समाधान युद्ध से नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और युद्ध की स्थिति बनी हुई है,लेकिन इसका स्थायी समाधान केवल संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है।
सर्जिकल स्ट्राइक-एयर स्ट्राइक से बदला भारत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश जानता है कि जब-जब देश की सीमाओं पर किसी ने नजर उठाई है,हमारे सेना के जवानों ने उसे मुँहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत अब बदल चुका है। यह नया भारत है,जो अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानता है और जरूरत पड़ने पर दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता भी रखता है।
पूरा देश जनता है उत्तराखंड देवभूमि और तपोभूमि
रक्षा मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विस्तार, पर्यटन को नई दिशा देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावशाली काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड आज अध्यात्म और आधुनिकता का सुंदर संगम बन गया है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

Share कहा… ‘क्या मोदी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं?’नई दिल्ली ,20 अप्रैल 2026 । …

Leave a Reply