Breaking News

कोलकाता@पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची,112 सीटों पर नामों का ऐलान

Share


कोलकाता,19 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में 112 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पहली सूची में एक उम्मीदवार का नाम भी बदला गया है। इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दूसरी सूची जारी होने के बाद अब 38 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित होने बाकी हैं। दूसरी सूची के अनुसार,हावड़ा के श्यामपुर से हिरण चट्टोपाध्याय को टिकट दिया गया है। सोनारपुर दक्षिण सीट पर रूपा गांगुली को उम्मीदवार बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की लवली मैत्रा से होने की संभावना है। बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बैरकपुर विधानसभा सीट से अधिवक्ता कौस्तव बागची को टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार के पूर्व सांसद निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से उम्मीदवार बनाया गया है। टॉलीगंज से पापिया अधिकारी और जादवपुर से शर्बरी मुखोपाध्याय को टिकट मिला है। कृष्णगंज सीट से मौजूदा विधायक आशीष विश्वास का टिकट काटकर सुकांत विश्वास को उम्मीदवार बनाया गया है। मतुआ बहुल क्षेत्र माने जाने वाले बनगांव उत्तर, बनगांव दक्षिण और गोघाटा में क्रमशः अशोक कीर्तनिया,स्वपन मजूमदार और सुभ्रत ठाकुर को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। हाबरा से देवदास मंडल,जगद्दल से पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार और विधाननगर से चिकित्सक शारद्वत मुखोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply