Breaking News

जम्मू@नवरात्र पर वैष्णो देवी में बिना आरएफआईडी कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

Share


जम्मू,18 मार्च 2026। आज शुरू होने जा रहे पावन चैत्र नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा,भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर आरएफआईडी कार्ड प्रणाली का सख्ती से पालन किया जाएगा। केवल वैध कार्ड धारकों को ही भवन की ओर जाने की अनुमति मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे मार्ग को पांच जोन—कटड़ा,बाणगंगा,अर्धकुंवारी,ताराकोट-सांझीछत और भवन में बांटा गया है। पुलिस,सीआरपीएफ और सेना के समन्वय से एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड तैयार किया गया है, जिसमें त्वरित प्रतिक्रिया दल भी शामिल रहेंगे। आधुनिक वायरलेस उपकरणों और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र के माध्यम से पूरे मार्ग की 24 घंटे रियल टाइम निगरानी की जाएगी। भीड़ अधिक होने की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। कटड़ा शहर में यातायात सुचारू रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर चलने वाले पिठू, पालकी और पोनीवालों का कड़ाई से सत्यापन किया जा रहा है ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply