Breaking News

राजपुर@क्या राजपुर (RES) विभाग के अनुविभागीय अधिकारी जानू राम सोनवानी ने अपने अधीनस्थ मूल्यांकन अधिकारीयो को लूट की है खुली छूट?

Share


सुदामा राजवाड़े-
राजपुर,15 मार्च 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत के ग्राम चंद्रगढ़ नाले में मनरेगा योजना के तहत बने चेक डेम निर्माण कार्य कराया गया है, जागरूक ग्रामीणों ने उक्त चेक डेम निर्माण को लेकर उठाया सवाल,चेक डेम निर्माण कार्य को मनरेगा के तहत कार्य कराया जाना था लेकिन ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी जानू राम सोनवानी ने अपने विभागीय सिपहसलार मूल्यांकनअधिकारी को दे रखी है लूट की खुली छूट देकर सिपहसालार मूल्यांकन अधिकारी ने नियम को निर्देशों को ताक में रखकर ग्राम के मजदूरों की पेट में लात मारकर उक्त चेक डैम का कार्य मशीन से कराया गया। ग्राम के कुछ जागरूक ग्रामीण ने हमारे संवाददाता से बताया की चंद्रगढ़ नाले में बने चेक डेम की गुणवत्ता घटिया एवं स्तरहीन तरीके से निर्माण की गई है,साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि शासन ने हमारे गांव के नाले के समीप भूमि धारक किसानों के उन्नति एवं मनरेगा के तहत मजदूरो को मजदूरी मिले इसके लिए नाले में चेक डैम निर्माण कराया गया। लेकिन विभाग के सिपासालार मूल्यांकन अधिकारी के निर्देशन में चेक डैम का कार्य भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया,स्तरहींन सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे उसकी गुणवत्ता पर संका उत्पन्न हो रही है। आरोप लगाते हुए कहा गया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के द्वारा चंद्रगढ़ नाला में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से पंचायत में बनाए गए चेक डेम निर्माण कार्य कराया गया हैं। ग्राम पंचायत के ग्रामीण ने बताया की चंद्रगढ़,नाला में जो चेक डेम निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त चेक डैम निर्माण कार्य का विभागीय अधिकारी के सिपहसालार मूल्यांकन अधिकारी के साथ साथ ग्राम पंचायत सचिव के साथ मिली भगत कर भ्रष्टाचार कर अंजाम देकर लुट की राशि बंदरबाट की गई है। मूल्यांकन अधिकारी एवं सचिव को मिले अधिकारों के कारण होता है लूट का यह खेल,ग्रामीण के द्वारा बताई गई बात माने तो बात सही साबित होती है राजपुर अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सह पर दशकों से जमे सिपाह सलार (मूल्यांकन अधिकारी) के मूल्यांकन रिपोर्ट एवं पंचायत सचिव के द्वारा जीओ टेक रिपोर्ट को सही मानकर गुणवत्ता विहीन कार्य को पूर्ण मानकर अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा मुहर लगाकर राशि आहरण कर बंदरबाट कर ली जाती है। अगर ऐसा है तो निःसंदेह माना जा सकता है शासन की इस योजना में बट्टा लगाने में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आरईएस जानुराम सोनवानी एवं उनके मूल्यांकन अधिकारी के साथ-साथ पंचायत सचिव की भूमिका पर संदेह पैदा होना लाजमी होता है, जो जांच का विषय है?
उक्त विषय को लेकर राजपुर ग्रामीण
यांत्रिकी विभाग (क्रश्वस्) के अनुविभागीय अधिकारी

जानू राम सोनवानी जी से उनके मोबाइल नंबर 70881455 पर चेक डेम के लागत सामग्री एवं मनरेगा संबंधित जानकारी चाहिए तो उनके द्वारा कहा गया कि सोमवार को देखकर बताऊंगा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply