Breaking News

गुवाहाटी@प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Share

  • कांग्रेस ने असम के युवाओं को गुमराह किया
  • बीजेपी ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले : मोदी


गुवाहाटी,14 मार्च 2026। पीएम मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर में कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के युवाओं को गुमराह किया। उन्हें हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला। लेकिन आज यह राज्य अवसरों का सागर है। पीएम ने बताया कि कांग्रेस ने असम को ‘फूट डालो-राज करो’ नीति में रखा। आज असम खुला आसमान है। असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है। राज्य ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले हैं। पीएम अपनी स्पीच में कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने इसे ऐसे कनेक्ट किया जिसकी हर जगह चर्चा है। नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है। इसके पहले मोदी ने सिलचर में 23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे है। लेकिन कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा था।
पीएम ने कहा…कांग्रेस ने झूठी रील
बनाने की इंडस्ट्री खोली,युवा सतर्क रहें…

कांग्रेस मोदी को भर-भर के गाली दे। कांग्रेस का देश के लिए कोई विजन नहीं है। इन्होंने झूठी रील बनाने की इंडस्ट्री खोली हुई है। दुनिया भारत के तेज विकास को नहीं पचा पा रही है। कांग्रेस विदेश ताकतों के हाथ की कठपुलती रहेगी। असम के हर नागरिक को, हर नौजवान को कांग्रेस से सर्तक रहना है। अमस, बराक वैली विकास के पथ पर आगे बढ़ चुके हैं। वह दिन दूर नहीं, जब बराक वैली को विकास के नए सेंटर के रूप में पहचान मिलेगी।
कांग्रेस की कोशिश पेनिक क्रिएट हो
और देश मुश्किल में फंसे : पीएम मोदी

मोदी ने अपने संबोधन में कहा- पूरे देश ने कांग्रेस के इस कपड़ा फाड़ भद्दे प्रदर्शन की बुराई की। दिल्ली का परिवार इसे अपना मेडल मान रहा है। दुनिया में चारों तरफ, हमारे पड़ोस में युद्ध के हालात हैं। इसके कारण बनी स्थितियों से निपटने के लिए हमारे देश के नागरिकों के लिए कम से कम मुसीबतें आए,सरकार उसके लिए प्रयास कर रही हैं। इस समय कांग्रेस से उम्मीद थी कि वह जिम्मेदार रानजीतिक दल की भूमिका निभाए, लेकिन वह एक बार फिर फेल हो गई।
मोदी बोले- आज असम खुला आसमान है,
राज्य ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले

मोदी ने कहा- असम सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए रास्ते खोले, युवाओं को स्कॉलरशिप जी, उनके लिए नए रास्ते खोली। बीजेपी के शिक्षा,कौशल विकास, स्वास्थय सेवा बड़ी जिम्मेदारी रही हैं। असम ने पहले इनके लिए बहुत कुछ झेला है। आज असम इन सब सेवाओं का बड़ा हब बनकर सामने आ रहा है। कांग्रेस ने असम को फूट डालो, राज करो नीति में रखा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply