Breaking News

गुवाहाटी@कांग्रेस ने लागातार असम से झूठ बोला….

Share


किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा : पीएम मोदी
गुवाहाटी,13 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने असम के लोगों से लगातार झूठ बोला। कांग्रेस की गलत नीतियों ने इस राज्य को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि बाहरी देशों के युद्ध की वजह से हमारे किसानों पर असर पड़ता है। हमने कृषि को बाहरी संकट से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है। कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वो किसी भी स्थिति देश के लिए ईमानदार नहीं है। मोदी ने कहा कि आज युद्ध की स्थिति में कांग्रेस केवल गलत प्रचार करने में जुटी है। वे केवल देश को अंधेरे में रखना चाहते हैं, देश को गुमराह कर रहे हैं। पीएम ने चाय किसानें के लिए कहा… टी-गार्डन के किसानों का सम्मान करना मेरे लिए कर्ज चुकाने जैसा है। आपकी चाय बेचकर मैं पीएम बन गया। मां कामाख्या देवी ने मुझे चाय बागान के लोगों का कर्ज चुकाने का मौका दिया है। पीएम 13-14 अप्रैल को असम के दो दिन के दौर पर हैं। उन्होंने पहले दिन 24.250 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। पीएम दो दिन में यहां कुल मिलाकर 47800 रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 14 मार्च को सुबह करीब 10ः45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।
पीएम की स्पीच की बड़ी बातें…
– सरकार ने यूपीआई के जरिए किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे। पैसे जमा होने का मैसेज किसानों के मोबाइल पर भी पहुंच गया। दुनिया के कई विकसित देशों में भी इतनी तेज व्यवस्था नहीं है।
– एनडीए सरकार के लिए किसानों का हित सबसे महत्वपूर्ण है। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के 10 साल में किसानों को करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये एमएसपी के रूप में मिले।
– एनडीए सरकार के समय में किसानों को 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा एमएसपी मिल चुका है। यूरिया के लिए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा सब्सिडी दी है ताकि किसानों पर बोझ न पड़े।
– कांग्रेस ने किसानों और रिफाइनरी विकास के लिए ज्यादा काम नहीं किया। आज कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है।
द्द कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है। एक वादे के साथ चार झूठ गिफ्ट में देती है। वहीं, आपके सामने बीजेपी का सफल मॉडल है। 2003 में जब दिल्ली में एनडीए सरकार थी। अटल जी के नेतृत्व में सच्चाई और ईमानदारी से काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
– कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने पिछले कुछ दशकों में भारी कठिनाइयों का सामना किया है। इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज बोडोलैंड शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज असम शांति और प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहा है।आज मैं आपसे आग्रह करने आया हूं कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा दीजिए। स्पष्ट संदेश दीजिए कि घुसपैठियों के लिए अमस में कोई जगह नहीं है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply