नई दिल्ली,12 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता मिली है। ईरान ने भारतीय झंडे वाले तेल टैंकरों को रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आराघची के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया गया। ऐसे समय में जब कई देशों के जहाजों की आवाजाही पर खतरा मंडरा रहा है, भारत के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार कम से कम दो भारतीय टैंकर पुष्पक और परिमल होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर चुके हैं। मौजूदा हालात में यह वही समुद्री मार्ग है जहां बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस बीच सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर आ रहा लाइबेरिया के झंडे वाला एक टैंकर भी, जिसका कप्तान भारतीय था, दो दिन पहले इस मार्ग से गुजरकर मुंबई बंदरगाह पहुंचा। होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच लगभग 55 किलोमीटर चौड़ा समुद्री मार्ग है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur