Breaking News

हैदराबाद@तेलंगाना के पांचवें राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला ने ली शपथ

Share


हैदराबाद,11 मार्च 2026। तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑपरेश कुमार सिंघ ने बुधवार को राजभवन में शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर, विधान मंडली के चेयरमैन, राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क और अन्य मंत्री व प्रमुख लोग शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ला तेलंगाना के पांचवें राज्यपाल हैं। शुक्ला ने उत्तर प्रदेश में छात्र नेता के रूप में अपना करियर शुरू किया और केंद्र में वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे चार बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। शुक्ला इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने 5 मार्च को राज्यपालों के फेरबदल में उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल बना दिया गया। अप्रैल, 1952 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे शुक्ला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री रह चुके हैं।


Share

Check Also

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

Leave a Reply