फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
नई दिल्ली,08 मार्च 2026। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराते हुए अपना रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीता। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम ने 255/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। इसके साथ ही भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने लगातार 2 खिताब जीतने में सफलता हासिल की। भारत से संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) ने जोरदार शुरुआत दिलाई। नंबर-3 पर खेलते हुए ईशान किशन ने भी अर्धशतक (54) लगाया, जबकि आखिरी ओवरों के दौरान शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26* रन बनाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड से फिन एलन (9), रचिन रविंद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इस बीच साइफर्ट का अर्धशतक (52) भी जीत नहीं दिला सका। सैमसन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा और कीवी टीम के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा 33 गेंदों में पूरा किया। वह 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन टी-20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur