Breaking News

बिलासपुर@दुबई में फंसे बिलासपुर के 3 दोस्त लौटे,9 दिन बाद वापसी,भारत सरकार से मांगी थी मदद

Share


बिलासपुर,06 मार्च 2026। दुबई में पिछले 9 दिन से फंसे बिलासपुर के 3 दोस्त सुरक्षित लौट आए हैं। उनकी फ्लाइट दुबई से तड़के 3 बजे दिल्ली पहुंची है। यहां से वे रायपुर आएंगे। तीनों दोस्त घूमने के लिए दुबई गए थे, लेकिन सुरक्षा को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही थी। शिवम मिश्रा, आकाश अग्रवाल और आयुष अग्रवाल है, जो कोटा के रहने वाले हैं। लगातार फ्लाइट रद्द होने से तीनों दुबई में फंसे हुए थे। परिजनों ने भारत सरकार से मदद मांगी थी। तीनों युवक वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क बनाए हुए थे। बताया गया कि पहले उनकी टिकट 28 फरवरी की थी, लेकिन उड़ान कैंसिल हो गई। इसके बाद 3 मार्च और 5 मार्च की फ्लाइट भी रद्द हो गई थी। उनकी वापसी हुई है। शिमव मिश्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से फोन पर बात की थी। जिस पर उन्होंने मदद का आश्वासन दिया था।
बार-बार कैंसिल हुई थी फ्लाइट
दरअसल, शिवम मिश्रा अपने दोस्त आकाश अग्रवाल और आयुष अग्रवाल के साथ घूमने के लिए दुबई पहुंचा था। उसी दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर वहां की उड़ानों पर पड़ने लगा। इसके कारण उनकी वापसी में दिक्कतें हुई।
तीनों की पहली वापसी टिकट 28 फरवरी की थी, जो कैंसिल हो गई। इसके बाद 3 मार्च और 5 मार्च की फ्लाइट भी रद्द हो गई। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। कई उड़ानें री-शेड्यूल हो रही हैं, जिससे लोगों को ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। शिवम ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने के कारण होटल में रुकने का समय बढ़ गया था और खर्च भी बढ़ रहा था। फिर भी तीनों एयरलाइन और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करते रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply