Breaking News

अम्बिकापुर,@ शराबी बेटे ने टांगी से हमला कर की पिता की हत्या

Share


शव पानी टंकी में फेंकने के बाद बिरयानी खाकर सो गया आरोपी
अम्बिकापुर,03 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
शहर के ट्रांसपोर्टनगर से लगे बहेरापारा में सोमवार रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के पास स्थित पानी टंकी में डाल दिया और दुकान से बिरयानी लाकर खाकर सो गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बहेरापारा निवासी 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा अलग मकान में रहते थे। उनका छोटा बेटा 25 वर्षीय प्रभात केरकेट्टा पास ही किराए के मकान में रहता है। सोमवार रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में पिता के घर पहुंचा। नशे में देख पिता ने उसे डांटा, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रभात ने टांगी के पिछले हिस्से से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पारस केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई।
शव टंकी में फेंका,फिर खाई बिरयानी : हत्या के बाद प्रभात ने पिता का शव उठाकर घर के पास स्थित पानी टंकी में डाल दिया। इसके बाद वह पास की दुकान से बिरयानी लेकर अपने कमरे में गया और खाना खाकर सो गया।
पड़ोसियों की सूचना पर कार्रवाई
रात में पिता-पुत्र के बीच झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसियों को संदेह हुआ। सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में घटना ‘गलती से’ होने की बात कही। पुलिस ने पानी टंकी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply