Breaking News

बिलासपुर@ बिलासपुर के मंगला अपार्टमेंट में भीषण आग

Share

..दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया,रिहायशी परिसर में चल रहा था गोदाम,कमिश्नर बोले-कार्रवाई होगी
बिलासपुर,01 मार्च 2026।
बिलासपुर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के निचले हिस्से में रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक,अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं। हालांकि, कितने परिवार रह रहे हैं इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रिहायशी अपार्टमेंट का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा गोदाम संचालित था। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि रिहायशी अपार्टमेंट में गोदाम चलाना नियम विरुद्ध है। संचालकों से दस्तावेज मांगे जाएंगे,नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी। कमिश्नर ने शहर के सभी अपार्टमेंट का सर्वे कराने की बात कही,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
धुआं दिखते ही मची भगदड़ : सुबह सबसे पहले नीचे काम कर रहे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार मिश्रा के अनुसार, शुरुआत में हल्का धुआं था,कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना दी गई,तब तक लपटें तेजी से फैल चुकी थीं।
शुरुआती दौर में पानी नहीं,दमकल एक घंटे बाद पहुंचा
मौके पर तत्काल पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं था। लोगों की संख्या भी कम थी, इसलिए शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ। फायर अधिकारियों ने बताया कि गोदाम बड़ा है, अंदर जाने का रास्ता संकरा है। धुआं,तेज गर्मी के कारण प्रवेश मुश्किल रहा। दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने की कोशिश की गई। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, पूरी तरह नियंत्रण की प्रक्रिया जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply