कराची में अमेरिकी दूतावास के पास
हिंसक झड़प,1२ लोगों की मौत,30 घायल
नई दिल्ली,01 मार्च 2026 । ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानून-व्यवस्था बलों से झड़प हो गई। इस प्रदर्शन में 1२ लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कराची पुलिस की मुख्य सर्जन सुमैया सैयद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद मृतकों के शव कराची सिविल अस्पताल लाए गए। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों की संख्या या मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी दूतावास के परिसर के केवल बाहरी क्षेत्र तक ही पहुंच सके थे, उसके बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास की ओर कूच किया और प्रवेश करने का प्रयास किया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur