Breaking News

चेन्नई@ प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में 4,400 करोड़ का प्रोजेक्ट्स शुरू किया…

Share


तमिलनाडु भारत के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा : पीएम मोदी
चेन्नई,01 मार्च 2026।
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे। यहां उन्होंने 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन भी किया। इसके बाद मोदी ने सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है।
तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा : मोदी
प्रत्येक भारतीय 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित है। तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है। केंद्र सरकार समावेशी विकास और राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
तमिलनाडु कई इंडस्ट्री का घर है : मोदी
हम सब जानते हैं कि तमिलनाडु कई इंडस्ट्री का घर भी है, इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र की कई योजनाएं लागू की गई हैं। हर भारतीय देश को 2047 को विकसित बनाने के लिए योगदान दे रहा है। तमिलनाडु भी इसमें तेजी से अपना योगदान दे रहा है। तमिलनाडु का समृद्ध इतिहास और विरासत है। आदिचनल्लूर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक धरोहर स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
तमिलनाडु में इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट में तीन गुना बढ़ोतरी की गई : मोदी
तमिलनाडु में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित धनराशि पिछले दशक की तुलना में तीन गुना बढ़ गई है। 2026 का बजट भी इस प्रवृत्ति को जारी रखते हुए तमिलनाडु पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। इस बजट में हमने बेंगलुरु-चेन्नई और चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा है। ये कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।
बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर के हिस्से के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ये उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे।
नया पांबन ब्रिज पर्यटन स्थल बना
पिछले 12 वर्षों में, भारत सरकार ने तमिलनाडु के राजमार्ग नेटवर्क में भारी निवेश किया है। 2014 से अब तक यहां 4000 किलोमीटर से अधिक राजमार्गों का निर्माण हो चुका है। आज, मुझे दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। पिछले वर्ष मैंने तमिलनाडु में नए पंबन पुल का उद्घाटन किया था। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल है, जो इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह पुल स्वयं तमिलनाडु में एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है।
हमने 4400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी- मोदी
आज का कार्यक्रम तमिलनाडु के विकास सफर में एक गौरवशाली अध्याय का प्रतीक है। हमने 4400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं संपर्क व्यवस्था में बदलाव लाएंगी, अर्थव्यवस्था को गति देंगी, रोजगार सृजित करेंगी और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगी। किसानों के लिए बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा और व्यवसायों के लिए तेज परिवहन उपलब्ध होगा।
भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक परिवर्तन आया : मोदी
पिछले एक दशक में भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। यह एक आधुनिक,कुशल और जन-केंद्रित परिवहन प्रणाली के रूप में उभर रहा है। यह परिवर्तन विशेष रूप से तमिलनाडु में दिखाई देता है। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से तमिलनाडु के लिए रेलवे बजट आवंटन में लगभग नौ गुना वृद्धि हुई है। 2009 से 2014 तक,रेलवे के लिए औसत वार्षिक आवंटन 880 करोड़ रुपये था। 2026-27 में, यह आवंटन बढ़कर 7600 करोड़ रुपये हो गया है।
रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करके बहुत खुशी हुई : मोदी
अभी 9 वंदे भारत ट्रेन और 9 अमृत भारत ट्रेनें राज्य के लोगों को फायदा पहुंचा रही हैं। चेन्नई की कोच फैक्ट्री में ये बन रही हैं जो मेक इन इंडिया को बढ़ावा है। अमृत भारत स्टेशन के तहत 8 स्टेशनों का उद्घाटन आज किया जा रहा है, इससे इनको नई पहचान मिलेगी। आकाशवाणी के रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करके बहुत खुशी हुई, ये आज से आपकी सेवा में हैं। राज्य की इन्फ्रा फंडिंग तिगुनी कर दी गई है। ये पिछले दशक के कंपैरिशन में कई ज्यादा है। रेयर अर्थ कॉरिडोर के लिए भी राज्य को बजट में फंड दिया गया है। तमिलनाडु के पास रिच हिस्ट्री है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply