पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य बजट और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स वापस लेने की मांग…
नई दिल्ली,28 फरवरी 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से जुड़े दो अहम मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। 25 फरवरी 2026 को लिखे इस पत्र में राहुल गांधी ने एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और दिव्यांगता पेंशन पर लागू किए गए नए आयकर प्रावधान को वापस लेने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम का उद्देश्य देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान में यह योजना गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। उन्होंने लिखा कि अपर्याप्त बजट और संसाधनों की कमी के कारण पूर्व सैनिकों को समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे वे स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने अपना जीवन देश की रक्षा में समर्पित किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur