8 गंभीर घायल,धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी
आंध्र प्रदेश,28 फरवरी 2026। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 2१ लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका इतना तेज था कि लाशें पास के धान के खेतों में जाकर गिरीं। हरे-भरे धान के खेतों के बीच डरावना मंजर देखने को मिला, जब स्थानीय लोग बाराकालू,यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते दिखे। पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में आए घायल 90 से 100 परसेंट तक जले हुए हैं। उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुःख जताया और अधिकारियों को पीडि़तों की हरसंभव मददपहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम इलाके में गोदावरी नहर के पास सूर्यश्री पटाखा फैक्टरी में काम हो रहा था। उसी समय फैक्टरी में अचानक धमाका हो गया और उसके बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अभी तक 11 मृतकों की पहचान हो सकी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। अन्य लोगों को काकीनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो बहुत तेज़ आवाज़ हुई। धमाके से आस-पास के गांवों के लोग घबरा गए।
आवाज की तीव्रता के कारण पास के गांव के एक प्राइवेट स्कूल के स्लैब में दरारें आ गईं। पांच गांवों के इलाके में घना धुआं फैल गया। स्थानीय लोग उस इलाके में पहुंचे जहां धमाका हुआ था,तो आग में फंसे कई लोग पहले ही जल चुके थे। घटनास्थल पर शरीर के अंग बिखरे पड़े है। कुछ शव पूरी तरह जल गए थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि पटाखा फैक्टरी अडापा नानी के परिवार के सदस्य चलाते हैं। मृतकों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने ली घटना की जानकारी
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस समय विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने धमाके की घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनीता को घटनास्थल पर पहुंचे का निर्देश दिया। इसके बाद राज्य की गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। जिले के एसपी और जिलाधीश पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत के उपायों की निगरानी कर रहे हैं।
मरने वालों के नाम
पुलिस ने अब तक 11 मरने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मरने वालों में अडाबाला श्रीनू,कदिमपल्ली कृपाम्मा,कदिमपल्ली धनराजू,साधनाला सत्यवेणी, वटलुरी रवि,मंडपल्ली चिन्नी,निम्माडा करुणा,गम्पाला मंगा,गोडाथा महेश,गोडाथा रामू और गोडाथा नानी के तौर पर की है। कुछ अन्य लोगों के शवों की पहचान अभी बाकी है। इसके अलावा गंभीर रूप से आठ घायल और इलाज में कुछ पीडि़तों की हालत चिंताजनक बताई गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur