Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर में ‘क्राइम ब्रांच’ अफसर बनकर की ठगी…रिटायर्ड-कर्मचारी को लुटेरों का दिखाया डर

Share


3 तोला सोने की चेन और अंगूठी लेकर कागज में पत्थर थमाया

बिलासपुर,27 फरवरी 2026। बिलासपुर में ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर एक रिटायर कर्मचारी को पहले डराया। फिर लूट की आंशका पर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा लिए, जिसके बाद गहनों को कागज में लपेट कर घर ले जाने की बात कही। इस दौरान चकमा देकर ठगों ने जेवर खुद रख लिए और बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारी को कागज की पुडि़या में पत्थर थमाकर भाग गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कुम्हारपारा के रूखमणी विहार निवासी हरि प्रसाद पटेल ने पुलिस को बताया कि वे 25 फरवरी की दोपहर लिंक रोड स्थित अपने बेटे की मिलन किराना स्टोर दुकान पर खाना पहुंचाने गए थे। दोपहर में करीब 3 बजे स्कूटी (नंबर सीजी 10 एएच 7182) से घर लौटते समय समता कॉलोनी के पास मगरपारा क्षेत्र के पास पहुंचे थे। इस दौरान तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply