Breaking News

नई दिल्ली@तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-2026 देश के लिए बनेगा आदर्श उदाहरण : ज्ञानेश कुमार

Share


नई दिल्ली,27 फरवरी 2026। तमिलनाडु में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राज्य में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण साबित होगा। दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। दिल्ली लौटने से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनाव प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष,पारदर्शी एवं कानून के दायरे में संपन्न कराए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा और उनके सुरक्षित रख-रखाव के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदान कर्मियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कि वे बिना किसी दबाव या भय के स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकें। मतदान की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रत्येक दो घंटे में ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। फर्जी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जाएगी तथा आवश्यक होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply