ई-मेल में कैंपस को निशाना बनाने का जिक्र बलौदाबाजार जिला कोर्ट को मिला ईमेल फर्जी निकला
बिलासपुर,25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। वहीं, बलौदाबाजार जिला कोर्ट को साइनाइड गैस और आरडीएक्स का इस्तेमाल कर उड़ाने की बात इमेल के जरिए की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह ईमेल फर्जी पाया गया है। बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय को बुधवार सुबह 11ः01 बजे यह संदिग्ध ई-मेल मिला। इसमें साइनाइड गैस और आरडीएक्स का इस्तेमाल कर न्यायालय को ब्लास्ट करने की बात कही गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur