Breaking News

बिहार@स्टेज पर दुल्हन ने उठाई जयमाला,नकाबपोश आशिक ने दुल्हन को मारी गोली

Share


बिहार,25 फरवरी 2026। बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ शादी की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत स्थित मल्लाह टोला में जयमाला की रस्म चल रही थी। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे के सामने खड़े थे, तभी एक नकाबपोश युवक भीड़ को चीरते हुए स्टेज पर चढ़ा और 18 वर्षीय दुल्हन आरती कुमारी के पेट में सरेआम गोली मार दी। तेज बज रहे डीजे के गानों के शोर में गोली की आवाज तो दब गई,लेकिन जैसे ही आरती लहूलुहान होकर स्टेज पर गिरी,पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर बक्सर सदर अस्पताल भागे। रास्ते में दर्द से तड़पती दुल्हन बार-बार अपने पेट की चोट दिखाती रही और हमलावर का नाम लेती रही। उसने स्पष्ट रूप से कहा,‘दीनबंधु ने मुझे गोली मार दी है।’ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी (बनारस) रेफर कर दिया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply