इजराइली संसद में पीएम मोदी बोले…जिस दिन मेरा जन्म हुआ,उसी दिन भारत ने इजराइल को मान्यता दी
तेल अवीव,25 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली संसद नेसेट में संबोधन देने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरा जन्म हुआ,उसी दिन भारत ने इजराइल को मान्यता दी नेसेट को संबोधित करने मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। संसद पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे लगाए। मोदी से पहले इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी इजराइल के ग्रेट फ्रेंड हैं। इजराइली पीएम ने कहा कि मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने मोदी को दुनिया का सम्मानित नेता बताया। इससे पहले नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के साथ पीएम का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल पहुंचे जहां, प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी। मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में तेल अवीव गए थे।
मोदी बोले…इजराइली संसद में खड़े होना सम्मान की बात
इजराइली संसद को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस सदन के समक्ष उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा मैं भारत के प्रधानमंत्री के रूप में और एक प्राचीन सभ्यता के प्रतिनिधि के रूप में दूसरी प्राचीन सभ्यता को संबोधित कर रहा हूं। मैं 14 लाख भारतीयों की ओर से शुभकामनाएं और मित्रता, सम्मान और साझेदारी का संदेश लेकर आया हूं।
नेतन्याहू बोले….भारत में कभी यहूदियों पर अत्याचार नहीं हुआ
नेतन्याहू ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक ऐसी सभ्यता है,जहां यहूदियों पर कभी अत्याचार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई देशों में यहूदियों को परेशान किया गया, लेकिन भारत ने हमेशा उन्हें अपनाया और सम्मान दिया। नेतन्याहू ने कहा- भारत एक ऐसी सभ्यता है जहां यहूदियों का स्वागत किया गया। हम इसे कभी नहीं भूलते। धन्यवाद,भारत।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur